लखीसराय, जुलाई 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस व छात्रों के आक्रोश मार्च को लेकर गुरुवार को लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, शहीद द्वार, समाहरणालय, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। कई स्थानों पर दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसरा...