Lakhisarai News: छह पंचायत पैक्सों में चुनाव के लिए नामांकन शुरू
लखीसराय, जुलाई 17 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर के निर्वाचन भवन में प्रखंड के छह पंचायत पैक्सों किरणपुर, अरमा, अलीनगर, कसबा, बरियारपुर और राजपुर चौरा में चुनाव को लेकर नामांकन पत्र जमा करने का कार्य शुरू हो गया है। दिन के 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक नामांकन पत्र जमा करने का समय है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय कर्मियों दीपक कुमार, श्याम सुंदर पासवान आदि के द्वारा नामांकन पत्र जमा किया जा रहा था। इन पंचायत पैक्सों के अध्यक्ष पद तथा प्रबंध कारिणी समिति के सदस्यों के द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया। 16 और 17 नामांकन पत्र जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पैक्स चुनाव: नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए नहीं हुआ कोई नामांकन नामांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.