Lakhisarai News: छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, नहाय खाय आज
लखीसराय, नवम्बर 12 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो रहा है। त्योहार को लेकर स्थानीय मननपुर बाजार पूरी तरह चहक उठा है। बाजार में बांस के सूप, दउरा, दीये, पीतल के बर्तन और पारंपरिक पूजा सामग्री की दुकानें सज चुकी है। 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय -खाय, 14 नवंबर शनिवार को खरना, 15 नवंबर रविवार को संध्या अर्घ्य एवं 16 नवंबर सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जायेगा। इस चार दिवसीय पूजा को लेकर नेम, निष्ठा का अधिक ख्याल रखा जाता है। छवव्रती वीणा देवी, आरती देवी, मीना देवी, ललिता देवी, मीरा देवी आदि ने कहा कि छठ पूजा सादगी और पवित्रता का त्योहार है। इसे भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण, शास्त्रों से अलग यह जन सामान्य द्वारा अपने रीति रिवाज के रंगों में गढ़ी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.