Lakhisarai News: छःबच्चों को भागलपुर भेजा जाएगा
लखीसराय, अक्टूबर 24 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। स्थानीय सीएचसी में कजरा क्षेत्र के अरमा, विक्रमपुर आदि गांवों के छःबच्चों की जांच का कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार के निर्देश पर आरबीएसके टीम के सदस्यों के द्वारा किया गया। चार बच्चों की जीभ सटी हुई और दो के तालू से स्पर्श कर रहे थे। इससे इन बच्चों की आवाज में हकलाहट, तुतलाहट आदि थी। शब्दों का उच्चारण सही रूप से नहीं हो पा रहा था। एक सदस्य प्रवीण कुमार के अनुसार आगामी सोमवार को इन्हें भागलपुर ले जाया जाएगा और शल्य चिकित्सा से इन विकृतियों को मुफ्त में दूर किया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद बच्चों के अभिभावकों में प्रसन्नता देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.