लखीसराय, अगस्त 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। अशोकधाम में तीसरी सोमवारी को हुए हादसे के बाद चौथी और अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस बार अशोकधाम रेलवे स्टेशन से ही श्रद्धालुओं को जिग-जैग बैरिकेडिंग के निर्धारित रास्ते से मंदिर की ओर भेजा जाएगा। स्टेशन के बाहर से मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद रखा जाएगा, ताकि भीड़ के दबाव को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से मंदिर परिसर तक पहुंचाया जा सके। अशोकधाम हॉल्ट के पुल से नीचे उतरने के बाद आम यात्रियों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। आम यात्रियों को बैरिकेडिंग के बाहर वाले रास्ते से स्टेशन से बाहर निकलना होगा, जबकि मंदि...