लखीसराय, अक्टूबर 7 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। चानन प्रखंड के गोबरदाहा कोड़ासी में बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की दोपहर करीब 1:42 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटनास्थल पर जुटी भीड़ आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं जांच के बाद एक को मृत बताया गया । मृतक की पहचान गोबरदाहा कोड़ासी निवासी सोभी कोड़ा (40), पिता भुवनेश्वर कोड़ा के रूप में हुई है। वहीं, वज्रपात की चपेट में आने से साजन कोड़ा और महेंद्र कोड़ा घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए परिजन जमुई ले गए हैं।

घटना का विवरण बताया गया कि बुधवार की दो...