लखीसराय, अगस्त 8 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। टाउन थाना क्षेत्र के चरोखरा में गुरुवार को भूमि विवाद में दंपती को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पहचान चक्र निवासी स्व रामजी केवट के 47 वर्षीय पुत्र प्यारे केवट एवं उनकी 44 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई। पीड़ित दंपति ने मारपीट का आप अपने बड़े भाई व उनकी पत्नी सहित अन्य सदस्य पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। ज्ञात हो बड़े भाई ने भी पीड़ित पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...