लखीसराय, अक्टूबर 30 -- Lakhisarai News: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, तीसरे दिन भी रुक-रुककर होती रही बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त - दो दिनों से लगातार बारिश से तापमान में गिरावट, कई मोहल्लों में जलजमाव, छाता और बरसाती लेकर घरों से निकले लोग लखीसराय, एक प्रतिनिधि। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर लखीसराय जिले में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, लगातार बारिश ने आम लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है। बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। कार्यालय, दुकान और अन्...