लखीसराय, नवम्बर 22 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता । कजरा एवं पीरी थाना क्षेत्र के किसानों पर प्रकृति की मार कहर बनकर टूट पड़ी है। चक्रवाती तूफान के साथ चली तेज हवाओं और बारिश ने खेतों में तैयार हो रही धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा के कारण धान के बड़े-बड़े पौधे खेतों में गिरकर जमीन पर बिछ गए हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।खेतों में गिरी धान की बालियों से दाने पक्षियों का झुंड चुग रहा है, जबकि पानी में डूबी बालियों से धान की पूरी उपज प्राप्त करना भी मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अकवान तूफान ने बिगाड़ा खेती का गणित, धान की फसल पर मंडराया संकट किसानों के लिए यह स्थिति दोहरी मार जैसी है। एक ओर तेज हवा और बारिश ने फसल को गिराकर उत्पादन प्रभावित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर खे...