लखीसराय, जुलाई 23 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार की सुबह घोघला कोल की पहाड़ियों से उतरी प्रचंड जलधारा ने कजरा बाजार में भारी तबाही मचा दी। अचानक आए बाढ़ के पानी ने जहां कजरा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक को जलमग्न कर दिया, वहीं बाजार क्षेत्र की दर्जनों दुकानों में पानी घुस जाने से व्यापारियों को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय घोघला कोल से तेज बहाव के साथ पानी नीचे की ओर आया। देखते ही देखते पानी बाजार में प्रवेश कर गया और मुख्य सड़क सहित आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जलधारा का वेग इतना अधिक था कि दुकानों में रखा सामान सुरक्षित निकालने तक का अवसर नहीं मिल सका। व्यापारियों ने बताया कि कई दुकानों के भीतर पानी का तेज बहाव चल रहा था। इस ...