लखीसराय, अक्टूबर 11 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। मोकामा से मुंगेर तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के मुद्दे पर किसानों का असंतोष बढ़ने लगा है। रविवार को पीरी बाजार के घोसैठ उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किसान बैठक में लखीसराय, बड़हिया, पीरी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों के 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसानों ने जमीन का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य के अनुरूप निर्धारित करने और परियोजना से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में महेशपुर, लोशघानी, शिवनगर, कस्बा, मसूदन और आसपास के मौजों के किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। बड़हिया क्षेत्र से कौशिक सिंह, पंकज सिंह और रामस्वरथ सिंह समेत अन्य किसान भी शामिल हुए। किसानों ने कहा कि जमीन उनकी आजीविका और भविष्य का आधार ...