लखीसराय, अगस्त 9 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बड़हिया नगर परिषद सहित प्रखंड क्षेत्र में गैरमजरूआ श्रेणी में दर्ज जमीन का मामला अब हजारों परिवारों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2016 के बाद कई ऐसी जमीनों के निबंधन पर रोक लग जाने से वर्षों से इन पर काबिज परिवार अपनी संपत्ति का जरूरत के मुताबिक उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जमीन की खरीद-बिक्री बंद होने का असर अब परिवारों की आर्थिक जरूरतों पर भी पड़ने लगा है। प्रभावित लोगों के अनुसार वर्ष 2016 से पूर्व इन जमीनों का निबंधन और खरीद-बिक्री होती रही है। कई परिवारों ने इन्हीं जमीनों पर मकान बनाए हैं तो अनेक लोग वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। अचानक निबंधन की प्रक्रिया बाधित होने के बाद जमीन उनके लिए ऐसी संपत्ति बन गई है, जिसका जरूरत पड़ने पर तत्काल...