लखीसराय, अक्टूबर 2 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थानों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता तथा शास्त्री के सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर स्कूलों में सत्य-अहिंसा और सादगी का संदेश दियाकार्यक्रमों की विशेषताएँ नगर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कड़ी में विद्याल...