लखीसराय, अक्टूबर 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

अभियानों के परिणाम राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के आंकड़ों के अनुसार जिले में बच्चों में नाटेपन (स्टंटिंग) की दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। एनएफएचएस-5 में जहां जिले के 42.9 प्रतिशत बच्चे नाटेपन से प्रभावित पाए गए थे, वहीं एनएफएचएस-6 में यह आंकड़ा घटकर 35.6 प्रतिशत रह गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए गर्भवती एवं धात्री माताओं के खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों की राय अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के निरंतर प्रयास और जागरूकता कार्यक्रमों के कारण बच्...