लखीसराय, अक्टूबर 15 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉक्टर प्रियंका कुमारी आयुष की देखरेख में सभी एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य की जांच की तथा दवा का वितरण किया। इन महिलाओं ने बताया कि इस बार भी अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच का कार्य नहीं किया गया। लगातार कई महीनो से अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच का कार्य नहीं किया जा रहा है। दो में से एक ही महिला चिकित्सक उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...