लखीसराय, सितम्बर 5 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने बड़हिया नगर और प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। गंगा अब तेजी से मैदानी क्षेत्रों की ओर फैल रही है और नगर व प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण गंगा किनारे के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बड़हिया के कॉलेज गंगा घाट तक जाने वाला मुख्य मार्ग अब पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। घाट तक पहुंचना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। कॉलेज के मुख्य द्वार से काफी आगे तक सड़क पर पानी की तेज धार बह रही है, जिससे आवागमन जोखिमपूर्ण हो गया है। गंगा किनारे बसे खुशहाल टोला, बोधी टोला, बोधनगर, सिकंदरपुर, दियारा क्षेत्र के बिंद टोली सहित नगर परिषद के...