Lakhisarai News: खेत से पशुचारा लेकर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
लखीसराय, सितम्बर 5 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब वह अपने खेत (बाध) से पालतू पशुओं के लिए हरा चारा लेकर घर लौट रहा था। घटना के बाद गांव में मातम के साथ दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान आदर्श लक्ष्मीपुर निवासी स्व. ढोरहो यादव के 46 वर्षीय पुत्र मंटू यादव के रूप में हुई है। परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंटू यादव हरा चारा सिर पर लेकर खेत से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान खेतों के बीच फसलों में छिपकर बैठे व घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। बताया गया कि उन्हें दो गोलियां लगी। एक गोली पीठ में, जबकि दूसरी नजदीक से सिर में मारी गई है। गोली चलने की आवाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.