लखीसराय, अक्टूबर 14 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर लखीसराय जिले में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सदर प्रखंड कार्यालय लखीसराय के प्रांगण में मतदान केंद्रों को व्यवस्थित करने का काम किया गया। कर्मियों द्वारा बूथों पर नंबर अंकित करने के साथ ही मतदान केंद्र से संबंधित आवश्यक जानकारियों को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर बूथ संख्या, मतदाताओं की कुल संख्या और पुरुष-महिला मतदाताओं से संबंधित जानकारी अंकित करने का काम किया जा रहा है।...