Lakhisarai News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साविकपुर में प्लस टू विद्यालय भवन का किया उद्घाटन
लखीसराय, जुलाई 25 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री एवं मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शनिवार को लखीसराय दौरे पर पहुंचे। जिला अतिथि गृह में उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री लखीसराय प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक 2 उच्च विद्यालय, साविकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया।
गुणवत्ता शिक्षा का महत्व इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विकसित समाज की आधारशिला है। केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि गांवों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.