लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का 71वां जन्मोत्सव मंगलवार को बड़हिया जिला परिषद निरीक्षण भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों एवं अनुयायियों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और केंद्रीय मंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम की चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ललन सिंह के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान पर चर्चा की। समर्थकों ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए काम किया और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी राजनीतिक पहचान स्थापित की। वर्ष 1998 में वे पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने। इसके बाद वर्ष 2004...