लखीसराय, सितम्बर 5 -- Lakhisarai News: कृष्ण जन्माष्टमी पर देर रात तक गूंजे भजन, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार की रात श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: श्रीकृष्ण-सुदामा के निश्छल प्रेम और मित्रता को किया जीवंतविशेष पूजा-अर्चना पुरानी बाजार स्थित शिव दुर्गा मंदिर के समीप, मारवाड़ी मोहल्ला स्थित कृष्ण मंदिर तथा नया बाजार हनुमान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कान्हा के जन्म का उत्सव मनाया। इस दौरान मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी...