Lakhisarai News: किऊल पुलिस ने 2.980 किलो गांजा के साथ भागलपुर के युवक को पकड़ा
लखीसराय, अक्टूबर 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रेलवे मार्ग से गांजा तस्करी की आशंका के बीच किऊल थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.980 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी निवासी सौरव कुमार (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से गांजा के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर 14 अक्टूबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान के तहत सघन वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान किऊल थाना पुलिस बिछवे तीनमुहानी पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.