लखीसराय, अगस्त 10 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में पिछले एक दशक के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाए गए। जल-जीवन-हरियाली मिशन, हरित जीविका-हरित बिहार अभियान, मनरेगा और कैम्पा योजना के तहत लाखों पौधे लगाए जाने का दावा सरकारी स्तर पर किया गया। लेकिन पौधों की वास्तविक स्थिति और उनके रखरखाव को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। कई स्थानों पर लगाए गए पौधों में आधे से अधिक के सूखने या गायब होने की बात सामने आती रही है। इससे पौधरोपण के नाम पर खर्च की गई सरकारी राशि और उसकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ----- यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कागजों में लहलहा रहे 60 लाख पौधे, धरातल पर सूख गई आधी हरियालीजीविका समूहों द्वारा पौधरोपण 4.96 लाख पौधे पिछले वित्तीय वर्ष में जीविका समूहों ने ...