Lakhisarai News: कबाड़ हो चुके सोलर प्लांट से हर माह 50 हजार की बिजली बचत
लखीसराय, अगस्त 10 -- Lakhisarai News: संतोष कुमार, लखीसराय। सदर अस्पताल में वर्षों से बंद पड़े सोलर पैनल प्लांट सिस्टम के बचे हुए संसाधन का अब अस्पताल प्रबंधन बेहतर उपयोग कर रहा है। कभी रखरखाव के अभाव में कबाड़ हो चुके इस सोलर पैनल सिस्टम से वर्तमान में जिला स्वास्थ्य विभाग को प्रतिमाह लगभग 50 हजार रुपया की बिजली की बचत हो रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सोलर पैनल से प्रतिवर्ष लगभग छह लाख रुपए मूल्य की बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
सोलर पैनल की स्थापना ज्ञात हो कि सदर अस्पताल में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के लिए वर्ष 2015 में लगभग दो करोड़ रुपया की लागत से सोलर पैनल प्लांट सिस्टम स्थापित किया गया था। प्लांट शुरू होने के बाद शुरुआती दिनों में इससे नियमित रूप से लगभग 25 केवी बिजली की आपूर्ति अस्पताल को होती थी। इससे अस्पताल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.