लखीसराय, अगस्त 15 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। जमालपुर-किऊल रेल खंड के कजरा रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूर्व रेलवे ने फिलहाल खारिज कर दिया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिचालन व्यवस्था, सेक्शन की क्षमता और ट्रेनों के निर्धारित समय को देखते हुए कजरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देना अभी परिचालन की दृष्टि से संभव नहीं है। इस संबंध में पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक कार्यालय की ओर से 12 अगस्त 2026 को पत्र जारी किया गया है। रेलवे की ओर से यह जवाब कजरा स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर दर्ज शिकायत के संदर्भ में दिया गया है। पत्र में ट्रेन संख्या 13240 मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13242 राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस और 18603 रांची-गो...