लखीसराय, जुलाई 21 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। लगातार हुई मूसलधार बारिश के बाद सोमवार को कजरा क्षेत्र में जलजमाव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कजरा बाजार से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक बारिश का पानी जमा होने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पहली ही बारिश में डूबा कजरा रेलवे स्टेशन, दो घंटा 48 मिनट रहा परिचालन बाधितजलजमाव की गंभीरता मुख्य बाजार की सड़क पर तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया, जबकि कई स्थानों पर दुकानों और घरों में भी पानी प्रवेश कर गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कजरा रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे ट्रैक तक जलमग्न हो गए, जिससे लगभग 2 घंटे 48 मिनट तक रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : बारिश में डूबा कजरा ...