लखीसराय, सितम्बर 2 -- Lakhisarai News: लखीसराय। नगर परिषद क्षेत्र और सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। शहर का सारा कचरा किऊल नदी के किनारे या बाइपास सड़क पर फेंका जा रहा है। डंपिंग यार्ड नहीं होने से चारों तरफ भीषण दुर्गंध फैल रही है। बारिश के मौसम में यह कचरा सड़कर सड़कों पर बह रहा है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग लंबे समय से डंपिंग यार्ड की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। हालांकि एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए जगह का चयन हो गया है लेकिन वर्तमान में शहर की स्थिति नारकीय हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...