Lakhisarai News: ओडीएफ गांवों का हाल बेहाल, अब भी खुले में शौच करते हैं लोग
लखीसराय, अक्टूबर 12 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। चानन ब्लॉक के तमाम गांवों को काफी पहले ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही बयां कर रही है। जागरूकता के अभाव में अब भी लोग खुले में शौच जाने को विवश हैं। चानन के प्रायः गांव में बने सड़क पर गंदगी सहज दिख जायेगी, जो स्वच्छता मिशन को धुंधली करने के लिए काफी है। ओडीएफ के पहले हर गांवों में निगरानी समिति भी बनाई गई थी। जिला स्तर पर डीसी और ब्लॉक स्तर पर बीसी की तैनाती की गई, बावजूद अभियान सफल नहीं हो सका। जिले में 2016-17 से ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक घरों में शौचालय निर्माण भी कराया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए हर गांव में स्वच्छताग्रही बनाया गया, लेकिन कुछ माह बाद यह व्यवस्था बंद हो गई। ------
शौचालय से वंचित परिवारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.