लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नया राशन कार्ड बनाने के लिए लोगों को प्रखड आपूर्ति कार्यालय में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई लोगों ने बताया कि एप के माध्यम से आवेदन पत्र को ऑनलाइन किया जाता है। अभी तक ऑनलाइन करने वाला एप नहीं खुलने की बात आपूर्ति कार्यालय कर्मी करते हैं। दिए गए आवेदन पत्रों को जमा किया जा रहा है। कई लोग नया राशन कार्ड बनाना चाह रहे हैं और आवेदन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में अनियमित आने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- Ara News: स्मार्ट पीडीएस वेबसाइट फेल, नहीं बन पा रहा राशन कार्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...