लखीसराय, सितम्बर 3 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित कक्ष में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

समस्याओं का विभिन्न प्रकार जनसुनवाई में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें लोगों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। फरियादियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।

एसपी द्वारा निर्देश पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शिकायतों को ...