Lakhisarai News: एनडीपीएस स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित
लखीसराय, अक्टूबर 5 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के सूर्यगढ़ा -सलेमपुर संपर्क सड़क के राजा बाजार के न्यू डीपीएस स्कूल परिसर में सोमवार को छात्र-छात्राओं के बीच ॔वास्ट टू आर्ट ॔प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एक से लेकर अष्टम तक के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया तथा विभिन्न आकर्षक सामानों का निर्माण कर के अतिथियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में आठवीं की मिस्टी प्रथम, सातवीं की सुप्रिया द्वितीय एवं तीसरी कक्षा की परिधि तृतीय रहीं। स्कूल के निदेशक और वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।भारत भूषण,प्रो.संजीत कुमार,बम-बम, राजीव, रविशंकर, हिमांशु अमित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.