लखीसराय, जुलाई 4 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार को किऊल थाना क्षेत्र से एक शराब तस्कर एवं कवैया थाना क्षेत्र से दो शराबी को गिरफ्तार किया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि बंशीपुर मुसहरी से मदन मांझी को 04.200 लीटर अवैध देसी शराब व लाली पहाड़ी से गोपाल राम और मकुन रजक को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में लोडेड देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, चार जिंदा कारतूस बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...