Lakhisarai News: एक वार्ड में दो पानी टंकी, फिर भी बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
लखीसराय, सितम्बर 27 -- Lakhisarai News: अमन कुमार, हलसी। हलसी प्रखंड के शिवसोना गांव में सरकारी स्तर पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। एक ही वार्ड में दो पानी की टंकियां होने के बावजूद लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस उद्देश्य से टंकियों का निर्माण कराया गया था, वह आज तक पूरा नहीं हो सका है। पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई दोनों टंकियां अब ग्रामीणों के लिए महज शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार एक पानी टंकी का निर्माण वर्ष 2018 में पूरा हुआ था। इस पर आठ लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। वहीं दूसरी टंकी का निर्माण वर्ष 2019 में पूरा हुआ, जिसकी लागत 17 लाख रुपये से अधिक है। दोनों योजनाओं के निर्माण के कुछ दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.