लखीसराय, अगस्त 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में हरियाली बढ़ाने और किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने के उद्देश्य से कृषि वानिकी योजना और जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण एवं नर्सरी प्रबंधन का काम किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को पौधे उपलब्ध कराने के साथ उनके संरक्षण के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकारी मानक के अनुसार एक पौधे के रोपण और शुरुआती सुरक्षा पर करीब 70 रुपये की लागत मानी गई है। योजना के तहत किसान वन विभाग की सरकारी नर्सरी से महज 10 रुपये प्रति पौधे की दर से पौधा प्राप्त करते हैं। इसके बाद पौधे का सफल रोपण कर तीन वर्षों तक उसका रखरखाव और संरक्षण करना होता है। उपविकास आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि निर्धारित अवधि तक पौधे को जीवित रखने पर सरकार की ओर से 60 रुपये ...