Lakhisarai News: एक पोल टूटा, 20 घंटे अंधेरे में रहा पूरा वार्ड
लखीसराय, अक्टूबर 7 -- Lakhisarai News: लखीसराय हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित पचनारोड के समीप देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। पोल के साथ 11 हजार वोल्ट और 440 वोल्ट के तार सड़क पर गिर गये। गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ और उस समय सड़क पर आवाजाही कम थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली पोल टूटने के बाद वार्ड और आसपास के इलाके में करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में समय गुजारनी पड़ी। ----
सड़क पर गिरे तार, कुछ देर के लिए मचा हड़कंप: वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया । पोल पर लगे बिजली के तार सड़क पर आ गिरे। हाई वोल्टेज तारों के सड़क पर पड़े रहने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.