लखीसराय, जुलाई 23 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से कजरा शिक्षांचल अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय, नरोत्तमपुर कजरा में शिक्षिका माधवी कुमारी की अगुवाई में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपणकार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं शिक्षिका माधवी कुमारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-...