लखीसराय, जुलाई 4 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में कटेहर के प्रसिद्ध पौराणिक और धार्मिक महत्व वाले मंदिर बाबा गौरीशंकर मंदिर धाम का चार वर्षों के बाद भी सौंदर्यीकरण नहीं किया गया है। पर्यटनस्थल की सूची में भी इसका नाम नहीं होने की शिकायत की जाती है। वैसे इस स्थान को पर्यटन स्थल बनाने की मांग बराबर उठती रही है। पिछले साल जब कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र यहां श्रावणी मेले में आए थे तो कई वार्ड पार्षदों व नागरिकों ने पर्यटन स्थान बनाने की मांग की थी। कई वर्षों बाद जिला प्रशासन के सौजन्य से पिछले साल यहां कार्यक्रम हुआ था। श्रद्धालुओं के अनुसार नियमित सफाई का कार्य नहीं किया जाता है।

मंदिर की जरूरतें मंदिर परिसर में विवाह और यज्ञ ,हवन कुंड भवन की आवश्यकता बताई गई। श्रद्धालुओं के ठ...