लखीसराय, जुलाई 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार को बड़हिया उत्पाद थाना के निकट मुख्य सड़क सघन जांच अभियान के दौरान सात शराबी को गिरफ्तार किया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि अनिल कुमार सिंह, आशीष कुमार, जगजीत राज सिंह, रंजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, आनंद कुमार एवं मोहित राज को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...