Lakhisarai News: इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, तोड़फोड़
लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। बेगुसराय जिला के शाम्भो के बिजुलिया गांव निवासी करीब 60 वर्षीय भिखारी पासवान की रविवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पचना रोड स्थित एक निजी अस्पताल इन्क्योर हॉस्टपिटल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के दवा काउंटर समेत अन्य जगहों पर तोड़फोड़ की। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इधर तोड़-फोड़ व हंगामा की सूचना मिलते ही कबैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार पुलिस बल के साथ निजी अस्पताल पहुंच गए और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार, भिखारी पासवान शनिवार को खेत में बने मचान पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मचान से नीचे गिर गए। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.