Lakhisarai News: इतिहास की परतों में दबा कजरा,संरक्षण की बाट जोह रही सदियों पुरानी धरोहरें
लखीसराय, सितम्बर 5 -- Lakhisarai News: वैदेही शरण, कजरा। इतिहास के पन्नों में भले ही कजरा की पहचान बहुत व्यापक स्तर पर दर्ज न हो, लेकिन जमीन के नीचे और गांवों के बीच बिखरे पुरातात्विक अवशेष इस क्षेत्र के गौरवशाली अतीत की कहानी स्वयं बयां करते हैं। कजरा थाना क्षेत्र में ऐसे कई ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल मौजूद हैं, जहां आज भी प्राचीन काल की मूर्तियां, शिलाखंड, शिवलिंग और अन्य पुरातात्विक अवशेष लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। विडंबना यह है कि समृद्ध विरासत के बावजूद इन स्थलों के संरक्षण और व्यवस्थित विकास की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो सकी है। स्थानीय जानकारों की मानें तो कजरा और इसके आसपास का भू-भाग बौद्धकाल से लेकर पालकाल तक की ऐतिहासिक गतिविधियों का साक्षी रहा है। क्षेत्र में समय-समय पर खेतों, तालाबों और अन्य स्थानों की खुदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.