लखीसराय, अक्टूबर 23 -- Lakhisarai News: ​लखीसराय, हिंदुस्तान संवाददाता। नगर परिषद में नक्शा पास कराने के एवज में 1.55 लाख रुपये के लेनदेन का मामला अब बेहद सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां इंजीनियर की तरफ से की गई लिखित शिकायत ने इस पूरे खेल की कलई खोल दी है वहीं दूसरी ओर जांच के तार सीधे बेगूसराय तक जा पहुंचे हैं। इस गंभीर मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम के सक्रिय होने के बाद नगर परिषद के कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। ---

इंजीनियर की शिकायत से खुला मामला ​इंजीनियर की शिकायत से सामने आया सच: पूरा मामला तब उजागर हुआ जब नप के एक इंजीनियर ने इस अवैध लेन देन की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में यह खुलासा हुआ कि कर संग्रहकर्ता बीरेंद्र कुमार ने नक्शा पास कराने के नाम पर खेल करते हुए इंजीनियर के माध्यम से पैसे अपनी भाई की पत्नी के...