लखीसराय, अगस्त 19 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। अशोकधाम मंदिर में हुए हादसे में जान गंवाने वाली बड़हिया निवासी मणिमाला देवी के परिजनों से मंगलवार को जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों से भी घटना की जानकारी ली और उनकी बातें सुनी। मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि वे फिलहाल घटना को समझने और प्रभावित लोगों की बात सुनने के लिए आए हैं। उन्होंने तत्काल किसी तरह की राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज किया। उनका कहना था कि घटना से जुड़े अन्य लोगों से मिलने और पूरी जानकारी लेने के बाद ही वे इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। यह भी पढ़ें- चार लाख मुआवजा देकर मामले को दबाया नहीं जा सकता : प्रशांत किशोरस्थानीय ग्रामीणों की नाराजगी प्रशांत किशोर के सामने ग्रामीणों ने अशोकध...