लखीसराय, अगस्त 11 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी पर अशोकधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के बावजूद पेयजल व्यवस्था को लेकर पीएचईडी विभाग की लापरवाही सामने आई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर आने वाले रास्ते में सड़क किनारे पानी का टैंकर तो खड़ा कर दिया गया, लेकिन टैंकर में पानी ही नहीं था। इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं को पानी उपलब्ध कराने के लिए टैंकर में नल या टोंटी की भी व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में सड़क किनारे खाली खड़े टैंकर से श्रद्धालुओं को पानी कैसे मिलेगा, यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवारी को अशोकधाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे थे। भीड़ और उमस के बीच प...