Lakhisarai News: अरमा पंचायत के कई वार्ड भारी जल जमाव की चपेट में, 60 प्रतिशत आबादी प्रभावित;
लखीसराय, जुलाई 24 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। लगातार हो रही बारिश ने सूर्यगढ़ा प्रखंड के अरमा गाँव में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न कर दिए हैं। पंचायत के कई वार्डों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों के सामने रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करना भी चुनौती बन गया है। घरों, आंगनों और गलियों में पानी भरा होने के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। स्थिति यह है कि कई परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए हाथों से बनाई गई नावों का सहारा लेकर सडक तक पहुंचना पड़ रहा है। जदयू नेता गणेश कुमार एवं भाजपा नेता सह अधिवक्ता मोहम्मद अकबर अली ने संयुक्त रूप से बताया कि अरमा गाँव की बिंद टोली, रविदास टोली, पासवान टोली, मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.