लखीसराय, अगस्त 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के खड़गवारा गांव में शुक्रवार देर रात मामूली विवाद में अधेड़ महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान खड़गवारा गांव निवासी गुलबदन यादव की 50 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई। पीड़िता ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...