लखीसराय, अगस्त 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के औरे गांव में गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। मृतक की पहचान औरे गांव निवासी स्वर्गीय रामाशीष यादव के 55 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव उर्फ घटन यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार, अरविंद यादव गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि अरविंद या...