लखीसराय, जुलाई 25 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अमरपुर पंचायत के सहूर गांव में ग्रामीण स्व. राम उदगार सिंह की पत्नी मौसमी कुमारी के घर में गुरुवार की रात में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को लेकर कांड सं. 173/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी मौसमी कुमारी ने दर्ज कराई है। अज्ञात चोरों के द्वारा आलमीरा के लॉकर से सोने के तीन तोला की सिकड़ी, दो पीस अंगुठी,-झुनकी, गुल्फी, आधा किलो ग्राम चांदी, और बीस हजार नकद रुपए की चोरी कर ली जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...