लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद का स्थापना दिवस शनिवार को नगर पालिका सभागार में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा, सभासदों और नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में केक काटकर नगर पालिका का 90 वां स्थापना दिवस मनाया गया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि छोटी काशी गोला नगर पालिका की स्थापना पांच सितंबर 1936 को हुई थी। स्थापना के बाद से अब तक नगर ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। समय के साथ नगर पालिका ने विकास और जनसुविधाओं के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए हैं। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने नगरवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स...