लखीमपुरखीरी, नवम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की रोज उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश शासन ने दिया। इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है। इसके बाद भी जिले के करीब 871 स्कूल ऐसे हैं जो अब तक बच्चों की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज नहीं कर रहे हैं। निदेशालय ने इस पर नाराजगी जताते हुए बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज न करने वाले स्कूलों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए स्टूडेंट अटेंडेंस दर्ज की जाती है। इसकी रोज मानीटरिंग व समीक्षा की जाती है। जिले के 3106 परिषदीय स्कूलों में से 2235 स्कूलों के शिक्षक बच्चों की उपस्थिति पोर्टल पर रोज दर्ज करते हैं जबकि 871 स्कूल ऐसे हैं जो बच्चों की उपस्थिति नहीं दर्ज कर रहे हैं। न...