लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए खीरी पुलिस ने अभियान चलाया है। अभियान के तहत दो माह 15 दिनों में 118 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। साथ ही 116 अभियुक्त श्रेणी-ए और दो अभियुक्त श्रेणी-बी में चिह्नित किए गए हैं। एसएसपी डॉ ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद के सभी थानों की पुलिस अपराधियों के आपराधिक इतिहास और गतिविधियों की समीक्षा कर रही है। इसी क्रम में विगत दो माह 15 दिन के दौरान कुल 118 नई हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। एसएसपी के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोले गए अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उनकी आपराधिक प्रवृत्तियों और गतिविधियों के आधार पर नियमानुसार निरोधात्...